SSC GD Recruitment 2022: क्या आप जानते हैं देश में ITBP के कुल कितने ट्रेनिंग सेंटर हैं, युवा कैसे बना सकते हैं इस फोर्स में करियर
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा GD कॉन्स्टेबल भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार विकल्प है। इस भर्ती के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की कॉन्स्टेबल (ग्राउंड ड्यूटी) भर्ती बेहतरीन मौका है। इस भर्ती के अंतगर्त नौजवानों को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF), असम राइफल्स (AR), सीमा सुरक्षा बल (SSB), इंडो तिब्बत बॉर्डर फोर्स (ITBP) समेत कई अन्य फोर्स में करियर बनाने का अवसर दिया जाता है। एसएससी की सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में न केवल पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाता है, बल्कि महिला कैंडिडेट्स को भी देश के सुरक्षा बलों में शामिल होने का मौका मिलता है। इस भर्ती के अंतगर्त कई भिन्न-भिन्न सिक्योरिटी फोर्स में जवान बनने का अवसर दिया जाता है। यूं तो सभी सुरक्षा बलों की अपनी खूबियां हैं लेकिन इस आर्टिकल में आईटीबीपी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की जा रही हैं जो युवाओं के लिए काफी रोचक व महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। बता दें कि आईटीबीपी के सिपाही को भीषण सर्दी-गर्मी में भी हजारों फिट की ऊंचाई पर रहकर बेहद ही मुस्तैदी के साथ देश की सरहदों की रक्षा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी आईटीबीपी में करियर बनाना चाहते हैं तो समय-समय पर एसएससी या ITBP की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करियर ऑप्शन को चेक करते रहें। इसके अलावा साल 2022-23 में आयोजित की जाने वाली SSC-GD भर्ती के एग्जाम की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे खास FREE Current Affairs- Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
न्यूनतम योग्यता
एसएससी-GD के अंतगर्त आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल बनने वाले इच्छुक युवाओं को अनिवार्य रूप से न्यूनतम दसवीं पास होना चाहिए।
देश में हैं कितने ट्रेनिंग सेंटर
भारत-चाइना युद्ध के बाद देश की उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा के लिए 24 अक्टूबर 1962 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल का गठन किया गया था। आईटीबीपी की शुरुआत चार पलटनों के एक छोटे से दल के रूप में हुई थी लेकिन वर्तमान में 56 बटालियन, चार स्पेशल बटालियन के साथ लगभग 90,000 हजार जवान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी जवानों के प्रशिक्षण के लिए करीब 17 ट्रेनिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। जहां पर जवानों को मानसिक, शारीरिक रूप से दक्ष बनाया जाता है। इसके अलावा उन्हें हथियारों और युद्ध कौशल के लिए भी ट्रेंड किया जाता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।