फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Do you know after how many years the Revenue Lekhpal gets promotion-safalta

UPSSSC 2022: क्या आप जानते हैं राजस्व लेखपाल को कितने वर्षों बाद मिलती है पदोन्नति

Wed, 19 Jan 2022 04:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 19 Jan 2022 04:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपल भर्ती की मुख्य परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों को भरा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Do you know after how many years the Revenue Lekhpal gets promotion-safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लंबे इंतजार के बाद राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है जो 28 जनवरी तक चलेगी। जबकि आवेदन में संशोधन के लिए 4 फरवरी तक का समय दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे जो यूपी पीईटी 2021 में पास हुए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लेखपाल भर्ती की मेंस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले पीईटी पास उम्मीदवारों के आवेदन पत्र आयोग द्वारा निर्धारित वैध पीईटी स्कोर हासिल करने के बाद ही शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे। ऐसे में केवल इन्हीं अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल पाएगा। अधिक जानकारी के उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे यूपी राजस्व लेखपाल Foundation Batch 2022 कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

कितने वर्षों के बाद मिल सकता है प्रमोशन 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 अक्टूबर 2017 को जारी किए गए एक सरकारी गजट के भाग तीन के मुताबिक, राज्य में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारी को कम से कम पाँच वर्ष का सेवाकाल पूरा करने के बाद ही पदोन्नति के पात्र माना जाएगा। प्रमोशन के बाद अभ्यर्थी कानूनगो बनने का हकदार हो सकता है लेकिन इसके लिए उसे पदोन्नति के लिए तय की गई अन्य सीमाओं को भी पूरा करना होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राज्य सरकार के इस गजट को देख सकते हैं।  

विज्ञापन

गलत उत्तर देने पर काटे जाएंगे कितने अंक 

राजस्व लेखपाल की परीक्षा में सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, गणित, व  ग्राम्य समाज एवं विकास से प्रश्न पूछे जाने हैं। इन सभी विषयों से कुल 100 अंकों की परीक्षा के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग की प्रक्रिया भी लागू की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के खास राजस्व लेखपाल बैच को ज्वॉइन कर अपने लेखपाल बनने के सपने को साकार बना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed