CUET 2022: तैयारी के अंतिम दिनों में ना करें ये गलतियां, खुद को परखने और तैयारी के मूल्यांकन से मिलेगी सफलता
NTA ने छह अगस्त को होने वाली CUET UG 2022 परीक्षा को 53 केंद्रों पर स्थगित कर दिया है। प्रभावित उम्मीदवारों के लिए CUET UG परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का आयोजन किया जा रहा है। CUET यूजी के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) को सौंपा गया है और इसकी परीक्षा शुरू भी चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाना है और इसके पहले फेज की परीक्षा 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरे फेज की परीक्षा चार अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी। CUET यूजी के स्कोरकार्ड के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET कीबेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह सेतैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
तैयारी के अंतिम दिनों में ना करें ये गलतियां :
CUET की तैयारी के अंतिम दिनों में छात्रों को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए, जिससे उनका इस परीक्षा को क्रैक करने का सपना अधूरा रह जाये। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र तीनों सेक्शन्स परध्यान देने के बजाए डोमेन सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। छात्रों को ऐसी गलतियों से बचना चाहिए और उन्हें डोमेन सब्जेक्ट के साथ लैंग्वेज टेस्ट और जनरल टेस्ट पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये विषयपरीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।
खुद को परखने और तैयारी के मूल्यांकन से मिलेगी सफलता :
CUET के आयोजन से पहले इन बचे हुए दिनों में छात्रों को अपनी तैयारी का मूल्यांकन करना चाहिए और जिन टॉपिक्स में उन्हें समस्या है, उसके डाउट्स को उन्हें जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहिए। छात्र इन बचेहुए दिनों में अपनी तैयारी के मूल्यांकन के लिए मॉक टेस्ट्स की मदद ले सकते हैं। मॉक टेस्ट्स के नियमित अभ्यास से छात्र अपने तैयारी को परख सकते हैं और इससे उनकी प्रश्नों को हल करने की स्पीड भी बढ़ेगी।छात्र NTA द्वारा जारी किए गए मॉक टेस्ट्स या इंटरनेट पर मौजूद मॉक टेस्ट्स की मदद से अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CUET, NDA/NA के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्यकई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगीपरीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।