फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Do not make these mistakes even by forgetting during the recruitment of Lekhpal

UPSSSC PET Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती के दौरान भूल कर भी ना करें ये गलतियां, वरना इस भर्ती के साथ UPSSSC की अन्य भर्तियों में भी शामिल होने से किया जा सकता है वंचित

Tue, 18 Jan 2022 08:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 18 Jan 2022 08:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पांच जनवरी 2022 को जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 से शुरू की थी।
 

विज्ञापन
Do not make these mistakes even by forgetting during the recruitment of Lekhpal
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन के लिए चार फरवरी तक का समय दिया गया है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए वो उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे जो यूपी पीईटी 2021 में पास हुए हैं। लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करना है। राज्य में वर्षों बाद लेखपाल के पदों पर होने जा रही इस भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पांच जनवरी 2022 को जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2022 से शुरू की थी। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

ना करें ये गलतियां :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ध्यान से नोटिफिकेशन पढ़कर सभी जानकारियों को सही से भरना चाहिए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दी गई सूचनाओं के आधार पर लिखित परीक्षा में प्रवेश देगा। लेकिन बाद में अभ्यर्थी द्वारा दी गई सूचना गलत थी। आयोग अभ्यर्थन निरस्त कर देगा। आवेदन पत्र में जन्मतिथि का उल्लेख न करने,अधिवयस्क या अल्पवयस्क होने पर, न्यूनतम शैक्षिक अर्हता धारित न करने पर अथवा गलत/मिथ्या सूचना देने पर भी अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन गलतियों पर आयोग की अन्य भर्तियों में शामिल होने से भी कर दिया जाएगा वंचित :

परीक्षा भवन में नकल करने/कराने, अनुशासनहीनता, दुर्व्यहार तथा अवांछनीय कार्य करने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। इन अनुदेशों की अवहेलना करने पर अभ्यर्थियों को इस परीक्षा तथा भविष्य में आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। साथ ही किसी महत्वपूर्ण सूचना को छिपाने, अभियोजन/ अपराधिक वाद लंबित होने, दोष सिद्ध होने, एक से अधिक जीवित पति या पत्नी के होने, तथ्यों को गलत प्रस्तुत करने तथा अभ्यर्थन/चयन के संबंध में सिफारिश करने आदि कृत्यों में लिप्त पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त करने तथा आयोग की परीक्षाओं एवं चयनों से डिबार करने का अधिकार भी आयोग के पास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTETसमेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed