DFCCIL Registration: डीएफसीसीआईएल में जूनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर आज से करें आवेदन, सैलरी 1.6 लाख तक
DFCCIL Recruitment 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न विषयों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के 642 रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। इन पदों के लिए आज से आवेदन चालू होगा।
विस्तार
DFCCIL Registration 2025: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) आज शाम 4 बजे से जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू करेगा। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (https://dfccil.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 642 पदों को भरना है।
रिक्ति विवरण
| पोस्ट नाम | उर | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | ईडब्ल्यूएस | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| मल्टी टास्किंग स्टाफ एमटीएस | 194 | 70 | 32 | 122 | 46 | 464 |
| जूनियर मैनेजर वित्त | 01 | 0 | 0 | 02 | 0 | 03 |
| कार्यकारी (सिविल) | 16 | 05 | 03 | 09 | 03 | 36 |
| कार्यकारी (विद्युत) | 28 | 11 | 05 | 14 | 06 | 64 |
| कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) | 28 | 09 | 07 | 23 | 08 | 75 |
परीक्षा तिथि
इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के पहले चरण के आयोजन की संभावित तिथि अप्रैल 2025 है, जबकि दूसरे चरण की अगस्त 2025 निर्धारित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का संभावित कार्यक्रम अक्तूबर/नवंबर 2025 के लिए निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
कार्यकारी (सिविल/इलेक्ट्रिकल/सिग्नल और दूरसंचार) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ प्रासंगिक ट्रेड में इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए, जबकि जूनियर मैनेजर (वित्त) के लिए अभ्यर्थियों के पास सीए/सीएमए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण + 60% अंकों के साथ अप्रेंटिस/ आईटीआई होना आवश्यक है।
आयु सीमा
जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा 18-33 वर्ष निर्धारित है।
इतना मिलेगा वेतन
जूनियर मैनेजर के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 50,000-1,60,000 रुपये (ई2 लेवल, आईडीए वेतनमान) का वेतन मिलेगा, जबकि कार्यकारी के पद के लिए 30,000-1,20,000 रुपये (ई0 लेवल, आईडीए वेतनमान) का वेतन मिलेगा। वहीं मल्टी-टास्किंग स्टाफ में चयनित उम्मीदवारों को 16,000-45,000 रुपये (एन-1 लेवल, आईडीए वेतनमान) के वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क
कार्यकारी पद के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। वहीं एमटीएस के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।