फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Police SI CAPF Registration Last Date to Apply Till August 30 Check Sarkari Naukri Result Here

SSC CPO Recruitment 2022: एसएससी सीपीओ भर्ती की आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 4300 पदों पर होगा चयन

Sun, 28 Aug 2022 04:49 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 04:49 PM IST
सार

SSC CPO Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त, 2022 को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Police SI CAPF Registration Last Date to Apply Till August 30 Check Sarkari Naukri Result Here
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC CPO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से 04 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आमंत्रित किए गए हैं। खास बात है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त, 2022 को समाप्त हो जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 है। इनमें से 228 पद दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष), 112 पद सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस (महिला) के लिए है। वहीं, 3960 पद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में जीडी के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीओ भर्ती से जुड़ीं जरूरी तारीखें
  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 अगस्त, 2022
  • आवेदन जमा होने की आखिरी तारीख- 30 अगस्त, 2022
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 31 अगस्त, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 01 सितंबर, 2022
  • सीबीटी परीक्षा की तारीख- नवंबर, 2022
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीपीओ भर्ती के लिए पंजीकरण से जुडे़ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed