Delhi Police Recruitment 2024: साइंस ग्रेजुएट्स के लिए दिल्ली पुलिस में भर्ती, 43000 तक मिलेगी सैलरी
Delhi Police Fingerprint Expert 2024: दिल्ली पुलिस ने साइंस ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती फिंगर प्रिट एक्सपर्ट के पद के लिए है। चयन होने पर प्रतिमाह वेतन 43,000 से अधिक होगा। भर्ती से जुड़ा विवरण खबर में पढ़ सकते हैं।
विस्तार
Delhi Police Fingerprint Expert Recruitment 2024: दिल्ली पुलिस ने अपने फिंगर प्रिंट ब्यूरो के तहत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए साइंस ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई साइंस विषय से की है और इस भर्ती में रुचि रखते हैं, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 है।
Delhi Police Vacancy: रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली पुलिस फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की 30 रिक्तियों को भरेगी। गौरतलब है कि यह नियुक्ति कॉन्टैक्ट आधारित होगी, जिसकी अवधि एक वर्ष होगी। श्रेणीवार रिक्त विवरण निम्न प्रकार है:
- जनरल : 13 पद
- ओबीसी: 08 पद
- एससी: 04 पद
- एसटी: 02 पद
- ईडब्ल्यूएस: 03 पद
- कुल पदों की संख्या : 30
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स/केमिस्ट्री/मैथ्स/जियोलॉजी/एंथ्रोपोलॉजी में साइंस ग्रेजुएट या किसी भी विषय में साइंस से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा, फिंगर प्रिंट साइंस में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार तय की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा, जो 40 अंकों का होगा। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर से भी गुजरना होगा, जो 20 अंकों का होगा। चयन होने पर 43,800 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करना होगा आवेदन
- दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.gov.in. पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, यहां रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।