Delhi Police Constable: तीनों भर्तियों में है निगेटिव मार्किंग का अलग नियम, देखें कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट
कर्मचारी चयन आयोग की दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। इन भर्तियों के जरिए तीन हजार से भी अधिक पदों को भरा जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस में इस वक्त कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इन तीनों भर्तियों का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रहा है। दरअसल SSC ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों के लिए 17 मई 2022 से 16 जून के बीच तथा हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों और कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों के लिए आठ जुलाई 2022 से 29 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग अब इन तीनों भर्तियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन अक्तूबर महीने में करने जा रहीहै और इसके लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए CBT 10 अक्तूबर 2022 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। वहीं हेडकॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए यह परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 21 अक्तूबर को होगी। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
तीनों भर्तियों में निगेटिव मार्किंग का है अलग नियम :
SSC द्वारा दिल्ली पुलिस में निकाली गई इन तीनों भर्तियों के लिए CBT का पैटर्न अलग अलग है और इन तीनों भर्तियों में निगेटिव मार्किंग के भी अलग अलग नियम लागू होंगे। दरअसल हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए होने वाली CBT में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.50 मार्क्स यानी उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) भर्ती की CBT में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स यानी उस प्रश्न का 0.25 प्रतिशत मार्क्स काटा जाएगा। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू नहीं होगी और इसमें गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के कोई मार्क्स नहीं काटे जाएंगे।
कैसे तैयार होगी मेरिट लिस्ट :
कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की इन तीनों भर्तियों में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। हालांकि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की भर्ती में मेरिट लिस्ट सिर्फ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के 100 मार्क्स, टाइपिंग टेस्ट के 25 मार्क्स तथा अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त योग्यता धारित करने पर मिलने वाले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO की भर्ती में मेरिट लिस्ट सिर्फ 100 अंको के CBT और अभ्यर्थियों को अन्य योग्यता धारित करने पर मिलने वाले बोनस मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।