दिल्ली पुलिस का फिजिकल फिर टला: 27-28 अगस्त को होने वाला टेस्ट स्थगित, क्या रही वजह? नई तारीख पर क्या अपडेट?
दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती 2025 के शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण को लेकर अहम अपडेट है। 22, 24 और 25 अगस्त का फिजिकल टेस्ट पुनर्निर्धारित होने के बाद अब 27 और 28 अगस्त को होने वाला शारीरिक परीक्षण भी स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने सिपाही (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2025 के शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण को लेकर नया नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, 27 और 28 अगस्त 2026 को निर्धारित शारीरिक परीक्षण स्थगित कर दिया गया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। उम्मीदवारों को आगे की जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
क्यों पोस्टपोन हुआ दिल्ली पुलिस का फिजिकल टेस्ट?
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मौसम के कारण पैदा हुई प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए इन दोनों दिनों के परीक्षण को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
क्या बाकी दिनों के शारीरिक परीक्षण भी स्थगित हुए हैं?
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 27 और 28 अगस्त के परीक्षण को ही स्थगित किया गया है। बाकी कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि, इससे पहले 22, 24 और 25 अगस्त को होने वाले परीक्षण भी स्थगित किए जा चुके हैं। बारिश के कारण इन तीनों दिनों का शारीरिक परीक्षण अब क्रमशः 10, 11 और 12 सितंबर 2026 को कराया जाएगा। वहीं, 26 अगस्त को राजपत्रित अवकाश होने के कारण कोई शारीरिक परीक्षण निर्धारित नहीं है।

27 और 28 अगस्त के उम्मीदवारों को अब क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण 27 या 28 अगस्त को होना था, उन्हें फिलहाल नई तारीख का इंतजार करना होगा। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्थगित परीक्षण की नई तारीखों की सूचना उचित समय पर दी जाएगी।
इसलिए उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहना चाहिए। केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी के आधार पर नई तारीख को अंतिम न मानें।