फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Delhi Constable Exam 2022: How many questions will be asked in CBT, what will be investigated-safalta

Delhi Constable Exam 2022 : CBT में पूछे जाएंगे कितने कठिन सवाल, PET में किन चीजों की होगी जांच, जानें यहां

Sat, 03 Sep 2022 01:45 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 03 Sep 2022 01:45 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल तथा हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर तीन अलग - अलग भर्तियों के लिए इस वक्त चयन प्रक्रिया जारी है। इन तीनों भर्तियों के लिए CBT अक्तूबर में कराया जाना है। 

विज्ञापन
Delhi Constable Exam 2022: How many questions will be asked in CBT, what will be investigated-safalta
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल(मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और अब इनके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अक्टूबर महीने में आयोजित की जानी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए CBT का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से20 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए CBT 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के पदों के लिए CBT 27 और 28 अक्टूबर2022 को होगी। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इन भर्तियों में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय मे इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Delhi Police Constable -E-Book Downlode Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

CBT में पूछे जाएंगे कितने कठिन प्रश्न :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर होने वाली भर्ती की CBT में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से 12वीं के स्तर के प्रश्न जाएंगे। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए होने वाली CBT में अभ्यर्थियों  से 10वीं  के स्तर के प्रश्न पूछे जाने हैं। वहीं हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की CBT में अभ्यर्थियों से किस स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इस भर्ती में भी 12वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें भी 12वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। गौरतलब है कि इन सभी भर्तियों के लिए अभ्यर्थियो का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जानाहै। अभ्यर्थी इन भर्तियों से संबंधित पूरी जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

PET में किन चीजों की होगी जांच :

दिल्ली पुलिस में निकली इन तीनों भर्तियों के लिए CBT का पैटर्न तो अलग अलग है। लेकिन इन तीनों भर्तियों के लिए फिजिकल ऐनड्यूरेंस टेस्ट (PET) का पैटर्न एक समान है। दरअसल इन तीनों भर्तियों के लिएआयोजित होने वाली PET में शामिल होने वाले 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed