CUET 2022: देश के साथ विदेशों में भी होगा CUET का आयोजन, इस परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जानें यहाँ
CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल से हो गई है और अभ्यर्थी इसके लिए 6 मई तक आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन देश के साथ विदेश के भी 13 शहरों में किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल 2022 से कर दी है। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को अब इनमें प्रवेश के लिए आवश्यक रूप से CUET में हिस्सा लेना होगा। CUET की शुरुआत इसी साल से की गई है और इसमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं। CUET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। इसमें शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
देश के साथ विदेशों में भी होगा इसका आयोजन :
CUET में देश भर के छात्रों के हिस्सा लेने की उम्मीद है इसलिए इसके आयोजन के लिए देश के लगभग सभी शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। CUET 2022 का आयोजन भारत के 547 शहरों में किया जाएगा और साथ ही विदेशों में भी इसके आयोजन के लिए भारत से बाहर भी 13 शहरों में इसके परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। भारत से बाहर इस परीक्षा के आयोजन के लिए मनामा, कोलंबो, दोहा, दुबई, जकार्ता, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत, लागोस, मस्कट, रियाध, शारजाह तथा सिंगापुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें :
CUET का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और इसके प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इस परीक्षा में 12वीं के छात्र हिस्सा लेंगे और इसी को ध्यान में रखते हुए CUET में 12वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। NTA द्वारा इस संबंध में जारी की गई सूचना के मुताबिक CUET में अभ्यर्थियों से NCERT के 12वीं के सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में 3 सेक्शन होंगे और इसके सेक्शन 1 में लैंग्वेज टेस्ट, सेक्शन 2 में डोमेन सब्जेक्ट और सेक्शन 3 में जनरल टेस्ट होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ CUET, NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।