फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET / UPTET 2021: Notification for CTET may be issued next week, know what is the latest update for UPTET-safalta

CTET/UPTET 2021 : CTET के लिए अगले सप्ताह जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, जाने UPTET के लिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Fri, 30 Jul 2021 10:49 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 30 Jul 2021 10:49 AM IST
सार

CTET के लिए CBSE जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। CBSE के साथ UPBEB भी UPTET के लिए जल्द हो नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
CTET / UPTET 2021: Notification for CTET may be issued next week, know what is the latest update for UPTET-safalta
TET 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जुलाई माह में आयोजित किए जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए अभी तक कोई सूचना तो नहीं जारी किया है, लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड इस परीक्षा के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा साल में 2 बार CTET परीक्षा का आयोजन कराया जाता है, और जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए मई में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इस बार जुलाई के आखिरी हफ्ते तक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि अब कोरोना महामारी की स्थिति ठीक हो रही है, ऐसे में यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि CBSE अगस्त के पहले हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। साथ ही अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको सफलता के फ्री कोर्स से तुरंत जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

अक्टूबर में हो सकता है CTET :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE अगस्त के पहले सप्ताह में CTET के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के साथ साथ अक्टूबर में इसका आयोजन भी कर सकता है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से CTET अपने समय से काफी पीछे हो गई है, इसलिए CBSE अब इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू करके परीक्षा का आयोजन कर सकता है। अभ्यर्थियों को CTET के नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन

UPTET का भी जल्द हो सकता है आयोजन :

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा यूपी में आयोजित किए जाने वाले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। गौरतलब है कि साल में एक बार आयोजित होने वाले इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू होने वाली थी तथा इस परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई को होने वाला था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ये सभी प्रक्रियाएं स्थगित हो गई है और इसमें भी काफी विलंब हो रहा है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक UPBEB भी अगस्त माह में UPTET के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने साल है डिग्री की वैलिडिटी : 

केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डिग्री को जिंदगी भर के लिए मान्य करने के बाद CTET की डिग्री अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य है। इससे पहले CTET की डिग्री 7 साल के लिए मान्य होती थी। UPTET की भी डिग्री को अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। गौरतलब है CTET का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, तो वहीं UPTET का आयोजन साल में एक ही बार होता है।

कैसे करें बेहतर तैयारी :

अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UP SI, UPSSSC PET, AFCAT, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed