CTET Admit Card 2021: सीबीएसई ने जारी किए हैं अभी प्री एडमिट कार्ड, अभ्यर्थी जान लें कब से डाउनलोड कर पाएंगे फाइनल प्रवेश पत्र
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 16 दिसंबर से शुरू होने वाले CTET एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 16 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीटेट एग्जाम के लिए आवेदन कर रखा है ऐसे सभी अभ्यर्थी 16 से 31 दिसंबर 2021 तक पहले फेज में होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड (CTET Admit Card) सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बताते चलें कि इन एडमिट कार्ड में केवल परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र के शहर के नाम से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। एग्जाम सेंटर और समय की संबंधित स्पष्ट जानकारी फाइनल एडमिट कार्ड में दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इस एग्जाम में लगभग 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर आपने भी इस केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर रखा है तो इसकी बेहतर तैयारी व कोर्स के कंप्लीट रिवीजन के लिए स्टूडेंट्स सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस FREE CTET Mock Test- Attempt Now की मदद ले सकते हैं।
एग्जाम से महज दो दिन पहले दी जाएगी स्पष्ट जानकारी
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2021) के एडमिट कार्ड अलग-अलग में फेज में जारी किए जा रहे हैं। बोर्ड ने प्री एडमिट कार्ड के साथ कोविड-19 से संबंधित स्व: घोषणा पत्र भी जारी किया है। सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर और समय की जानकारी एग्जाम डेट से दो दिन पहले फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: जानिये मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू के बारे में
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप CTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा अथवा UPSI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।