फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2022 Exam Day Guidelines read before entering in the test centre CBSE CTET Exam

CTET 2022: आज से शुरू हो रही सीटैट परीक्षा, जानें सीबीएसई के अहम दिशा-निर्देश

Wed, 28 Dec 2022 05:33 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 05:33 AM IST
सार

CTET 2022 Exam Day Guidelines: केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है।  

विज्ञापन
CTET 2022 Exam Day Guidelines read before entering in the test centre CBSE CTET Exam
CTET 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

CTET 2022 Exam Day Guidelines: केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। परीक्षा देश भर के 243 शहरों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस बार परीक्षा केंद्र शहरों और केंद्रों की संख्या में वृद्धि की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवारों को कम से कम यात्रा करनी पड़े और वे परीक्षा के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करने में सक्षम हों। परीक्षा में 2.59 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं
विज्ञापन

सत्यापन और प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ सीटेट एडमिट कार्ड 2022 की एक प्रति लानी होगी। एडमिट कार्ड में सही इमेज होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार, परीक्षा, परीक्षा केंद्र आदि के नाम की वर्तनी सही होनी चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ले जाना जरूरी है, क्या प्रतिबंधित है?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को प्रवेश-पत्र के अलावा अपना पहचान पत्र भी साथ रखना होगा यह सरकार द्वारा अनुमोदित पहचान पत्र होना चाहिए जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र आदि। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को अपनी पानी की बोतल, मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने आदि भी लाने होंगे। किसी भी उम्मीदवार को दूसरे से बातचीत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उत्तीर्ण अंक परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवारों को 150 अंकों में से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। 
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ 55 प्रतिशत है जो 150 में से लगभग 82 अंकों के बराबर है। सीटीईटी पास करने वाले सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षक के रूप में नौकरी पाने के पात्र होंगे। पार्ट-1 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाने के पात्र होंगे और जो कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पार्ट-2 पास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed