फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021 admit card will be issued soon-safalta

CTET 2021: एक बार इस परीक्षा में सफल होने के बाद पूरी जिंदगी मिलेगा शिक्षक बनने का मौका, जानिए कब तक जारी होगा CTET का एडमिट कार्ड

Tue, 07 Dec 2021 02:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 07 Dec 2021 02:38 PM IST
सार

CBSE द्वारा CTET का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस साल इसका आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।
 

विज्ञापन
CTET 2021 admit card will be issued soon-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। साल में 2बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपना को पूरा करते हैं। गौरतलब है कि इस बार इसका आयोजन 16दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है। कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही यह परीक्षा पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी। CBSE ने CTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए या अन्य किसी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

लाइफटाइम हो गई है वैलिडिटी :

शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित होने वाली CTET में इस बार कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की डिग्री को जिंदगी भर के लिए मान्य करने के बाद CTETकी डिग्री अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी गई है। अब इस परीक्षा में एक बार सफल होने के बाद अभ्यर्थी पूरी जिंदगी शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते थे। गौरतलब है कि इससे पहले CTET की डिग्री सिर्फ 7 साल के लिए मान्य होती थी। 

विज्ञापन

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड : 

CTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE, CTET 2021 के लिए एडमिट कार्ड इसी सप्ताह में जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed