फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSJMU Recruitment 2026: Faculty Posts from Professor to Assistant Professor, Apply by October 31

सीएसजेएमयू भर्ती 2026: प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक कई पदों पर मौका, क्या है अंतिम तिथि? इतना लगेगा शुल्क

Sun, 27 Sep 2026 01:06 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 27 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CSJMU Recruitment 2026: Faculty Posts from Professor to Assistant Professor, Apply by October 31
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने 26 सितंबर 2026 को शिक्षण भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। CSJMU को NAAC से A++ ग्रेड मिला है और यह यूजीसी से मान्यता प्राप्त श्रेणी-I विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

पदवार कितनी रिक्तियां?

पोस्ट नाम कुल पोस्ट
प्रोफेसर - अर्थशास्त्र 1
एसोसिएट प्रोफेसर - अंग्रेजी और आधुनिक यूरोपीय एवं अन्य विदेशी भाषाएं 1
सहायक प्रोफेसर - गणित 1
सहायक प्रोफेसर - जीवन विज्ञान 1
एसोसिएट प्रोफेसर - पत्रकारिता और जनसंचार 1
सहायक प्रोफेसर - पत्रकारिता और जनसंचार 1
प्रोफेसर - चित्रकला (चित्रकला/मूर्तिकला/अनुप्रयुक्त कला) 1
एसोसिएट प्रोफेसर - चित्रकला (चित्रकला/मूर्तिकला/अनुप्रयुक्त कला) 1
प्रोफेसर – भौतिक विज्ञान 1
एसोसिएट प्रोफेसर – योग 1
प्रोफेसर - विधि 1
प्रोफेसर - व्यवसाय प्रशासन 1
सहायक प्रोफेसर - व्यवसाय प्रशासन 1
एसोसिएट प्रोफेसर - शिक्षा विज्ञान (शिक्षक शिक्षा) 1
सहायक प्रोफेसर - शिक्षा विज्ञान (शिक्षक शिक्षा) 1
एसोसिएट प्रोफेसर - सतत शिक्षा और विस्तार 1
प्रोफेसर - संगीत (कथक) 1
एसोसिएट प्रोफेसर - संगीत (गायन) 1
सहायक प्रोफेसर - संगीत (तबला) 1
सहायक प्रोफेसर - संगीत (थिएटर) 1
एसोसिएट प्रोफेसर - हिंदी 1
सहायक प्रोफेसर - हिंदी 1
एसोसिएट प्रोफेसर - इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 1
सहायक प्रोफेसर - इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 1
प्रोफेसर - कंप्यूटर इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी 1
एसोसिएट प्रोफेसर - कंप्यूटर इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी 1
प्रोफेसर - रासायनिक इंजीनियरिंग 1
एसोसिएट प्रोफेसर - मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1
सहायक प्रोफेसर - मैकेनिकल इंजीनियरिंग 5
 

शैक्षणिक योग्यता

सीएसजेएमयू शिक्षण भर्ती 2026 में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए शैक्षिक योग्यता यूजीसी विनियम-2018, एआईसीटीई-2019 और उत्तर प्रदेश सरकार के लागू नियमों के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए इन नियमों में निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

सीएसजेएमयू में कैसे होगा चयन?

सीएसजेएमयू शिक्षण भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पहले शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के शिक्षण कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा और अंत में साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सीएसजेएमयू शिक्षण भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और यूआर वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सीएसजेएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से जुड़े ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक कॉपी/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed