फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR UGC NET 2021 NTA opens correction window till 9 january for the application form at csirnet.nta.nic.in

CSIR UGC NET 2021: एनटीए ने  सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा की सुधार विंडो खोली, ऐसे करें करेक्शन 

Thu, 06 Jan 2022 07:02 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 06 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

एनटीए ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा की सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र में सुधार के लिए 9 जनवरी, 2022 की रात 11.50 बजे तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या csirnet.nta.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त करें। 
 

विज्ञापन
CSIR UGC NET 2021 NTA opens correction window till 9 january for the application form at csirnet.nta.nic.in
UGC CSIR NET 2021 Form Correction Window opens - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के लिए एक सुधार विंडो खोल दी है। इस सुधार विंडो के जरिए उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे और आवेदन पत्र में दर्ज किए गए विवरण की जांच भी कर सकेंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा के लिए दिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है और वह अपने आवेदन पत्र व पंजीकरण फॉर्म में किसी भी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं तो वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को 9 जनवरी, 2022 को रात 11:50 बजे तक आवेदन पत्र में परिवर्तन करने की अनुमति दी गई है। एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो 5 जनवरी, 2022 को खोल दी गई थी। 
विज्ञापन

नोटिस में यह भी कहा गया है कि ऑनलाइन सुधार के दौरान उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड,नेट बैंकिंग, यूपीआई या पेटीएम वॉलेट के माध्यम से एनटीए को अतिरिक्त शुल्क भुगतान कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 


CSIR UGC NET 2021 परीक्षा इन तिथियों पर होगी 

यह सुविधा सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण और आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। एनटीए द्वारा संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2021 परीक्षा 29 जनवरी, 5 फरवरी और 6 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का परीक्षण विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित पांच विषय क्षेत्रों पर किया जाएगा। देश के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चररशिप की योग्यता को निर्धारित करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन होता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

 

CSIR UGC NET 2021 NTA opens correction window till 9 january for the application form at csirnet.nta.nic.in
UGC CSIR NET 2021 Form Correction Window opens - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CSIR UGC NET 2021 के आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉग इन पर जाएं।
  • लॉग इन पर जाकर अपनी जानकारियों को दर्ज करें। 
  • अब आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारियों में सुधार करें। 
  • सुधार करने के बाद अपने आवेदन पत्र को जांच लें और उसे दर्ज करें। 
  • अब अपने शुल्क का भुगतान करें और अंतिम बार आवेदन पत्र को दर्ज करें। 
  • अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed