फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR SO, ARO Recruitment for 444 SO and ARO posts, Apply now at csir.res.in

CSIR: अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी के 400 से अधिक पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Sun, 10 Dec 2023 03:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 10 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

CSIR Recruitment 2023: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, यानी सीएसआईआर ने अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी के 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवदेन मांगे हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
CSIR SO, ARO Recruitment for 444 SO and ARO posts, Apply now at csir.res.in
CSIR Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CSIR SO, ARO Recruitment 2023: वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने 444 अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csir.res.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी है।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 444 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 368 रिक्तियां सहायक अनुभाग अधिकारी के पद के लिए हैं और 76 रिक्तियां अनुभाग अधिकारी के पद के लिए हैं। चरण 1 की परीक्षा फरवरी, 2024 में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

सीएसआईआर अनुभाग अधिकारी और सहायक अनुभाग अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनारक्षित (यूआर), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक/सीएसआईआर विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

CSIR SO, ARO Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट www.csir.res.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • इसके बाद, "CSIR - COMBINED ADMINISTRATIVE SERVICES EXAMINATION – 2023 (CASE – 2023) [Last Date: 12/01/2024]" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed