फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC PET 2022 Cancelled Central Selection Board of Constable cancelled PET for Forester & Forest Guard posts due to covid 19, know how to check, sarkari naukri

नौकरियों पर कोरोना का कहर : तीसरी लहर की आशंका में सरकार को टालनी पड़ी यह बड़ी भर्ती परीक्षा

Wed, 05 Jan 2022 07:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 07:47 PM IST
सार

CSBC PET 2022 Cancelled: आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसबीसी ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की शारीरिक दक्षता परीक्षण 10 जनवरी 2022 से लेकर 12 जनवरी 2022 तक आयोजित की जानी थी।

विज्ञापन
CSBC PET 2022 Cancelled Central Selection Board of Constable cancelled PET for Forester & Forest Guard posts due to covid 19, know how to check, sarkari naukri
CSBC PET 2022 Cancelled - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की भर्ती (विज्ञापन संख्या 03/2020, 04/2020) के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को टाल दिया है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फैसला
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसबीसी ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की शारीरिक दक्षता परीक्षण 10 जनवरी 2022 से लेकर 12 जनवरी 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस परीक्षा को टाल दिया गया है। नई तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Teacher Recruitment 2022: इस राज्य में शिक्षक के 200 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे
उम्मीदवार परीक्षा के प्रवेश पत्र को अपने पास संभाल कर रखें रहें। बोर्ड द्वारा नए प्रवेश पत्र नहीं जारी किए जाएंगे। नई तारीखें एलान होने के बाद उम्मीदवार इसी प्रवेश पत्र को लेकर केंद्र पर पहुंचें। सीएसबीसी फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की भर्ती के माध्यम से कुल 720 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 484 पद फॉरेस्ट गार्ड के लिए हैं और 236 पद फॉरेस्टर के लिए। 

तय समय पर होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

UPSC Mains Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को यह साफ कर दिया है कि सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 अपने तय शेड्यूल के हिसाब से आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा शुक्रवार 7 जनवरी 2022 से आयोजित की जानी हैं। दरअसल, देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी बढ़ोतरी को देखते हुए परीक्षार्थी परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे थे

यह भी पढ़ें-  PSSSB Clerk Answer Key: पीएसएसएसबी ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे डाउनलोड करें    

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed