फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Police Constbale PET Admit Card 2024 out at csbc.bih.nic.in; Direct link here to download

Bihar Police PET Admit Card: बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 21 Nov 2024 06:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

Bihar Police Admit Card: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार ने कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।
 

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constbale PET Admit Card 2024 out at csbc.bih.nic.in; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

CSBC Bihar Police Admit Card: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है । योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in. से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन

9 दिसंबर से शुरू होगा शारीरिक परीक्षण

केंद्रीय चयन पर्षद बिहार (CSBC)  बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल एक लाख सात हजार अभ्यर्थियों की  शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) नौ दिसंबर से शुरू होकर दस मार्च तक लेगी। यह परीक्षा शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग में सुबह सात बजे से ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पद 21,391

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए 1,07,079 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें पुरुषों की संख्या 67,518; महिलाओं की संख्या 39,550; ट्रांसजेंडर की संख्या 11 है। इनमें 485 गृहरक्षक अभ्यर्थी तथा 433 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल हैं। जबकि इस भर्ती के लिए लगभग 11.95 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। रिक्त पदों से पांच गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। कुल पदों की संख्या 21,391 है।

PET के कार्यक्रम की सूचना पर्षद की वेबासाईट https://csbc.bihar.gov.in पर प्रकाशित की गई है। यहां से अभ्यर्थी 21 नवंबर के 12:00 बजे मध्याह्न से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा घोषणा पत्र भी देना होगा

केंद्रीय चयन पर्षद के अनुसार, अभ्यर्थियों को शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ होने, गर्भवती न होने (जहां लागू हो) तथा इनके द्वारा किसी भी प्रकार के उत्तेजक मादक/ प्रतिबंधित दवाओं का सेवन न करने का घोषणा पत्र भी देना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद की परीक्षाएं होंगी तथा पुरुषों की उंचाई एवं सीना की माप तथा महिलाओं के उंचाई एवं वजन की माप की जाएगी माप-दंडो का पूर्ण विवरण विज्ञापन में उपलब्ध है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed