फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2022 Out at csbc.bih.nic.in Download Sakari Jobs Hall Ticket Now

CSBC Constable Admit Card: बिहार सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 30 Sep 2022 11:18 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 11:18 AM IST
सार

CSBC Constable Admit Card: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा निषेध कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
CSBC Bihar Police Constable Admit Card 2022 Out at csbc.bih.nic.in Download Sakari Jobs Hall Ticket Now
CSBC Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CSBC Constable Admit Card: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।  प्रवेश पत्र आज  30 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए हैं। इसे ऑनलाइन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन कर चुके हैं और इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार की ओर से निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर एक ही पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार द्वारा निषेध कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। किसी भी नए अपडेट या जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 
  •  

कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे निषेध कांस्टेबल भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed