फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CRPF Recruitment 2021 Vacancies for Assistant Commandant posts earn salary upto 1.7 lakh

सीआरपीएफ भर्ती 2021: असिस्टेंट कमांडेंट की रिक्तियां, सैलरी 1.77 लाख से ज्यादा

Wed, 23 Jun 2021 04:27 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Jun 2021 04:27 PM IST
सार

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं।

विज्ञापन
CRPF Recruitment 2021 Vacancies for Assistant Commandant posts earn salary upto 1.7 lakh
सीआरपीएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल/इंजीनियर ) पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in के जरिए इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। असिस्टेंट कमांडेंट की कुल रिक्तियों की संख्या 25 है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: जूनियर असिस्टेंट व स्टेनोग्राफर सहित 503 पदों पर नौकरियां, जल्द करें आवेदन
विज्ञापन


30 जून से आवेदन की शुरुआत
सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून से होगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए 29 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन करते वक्त एप्लीकेशन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी 2021: 4 नौकरियां जहां आप अगले महीने तक कर सकते हैं आवेदन


सैलरी 1.77 लाख रुपये से ज्यादा
असिस्टेंट कमांडेंट की इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी लेवल 10 के आधार पर वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन मिलेगा। असिस्टेंट कमांडेंट की कुल 25 रिक्तियों में से 13 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। वहीं,ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 6 पद व एससी अभ्यर्थियों के लिए 3 पद, एसटी के लिए ए पद रखा गया है। वहीं,  ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 2 पद आरक्षित  हैं।


इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी) और लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed