CQAE (MS) Vacancy: एमटीएस, एलडीसी और अधीक्षक पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन; सैलरी 18,000-81,000 तक
CQAE (MS) Jobs 2026: सीक्यूएई (एमएस) भर्ती 2026 के तहत एमटीएस, एलडीसी और अधीक्षक (भंडार) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपये से लेकर 81,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
विस्तार
CQAE (MS) Recruitment 2026: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय, मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रतिष्ठान (एमएस), मुंबई ने कुछ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना भरा हुआ आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से, यानी रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा, रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 28 दिनों के भीतर सीक्यूएई (MS), मुंबई के पते पर भेज दें।
बहु-कार्यकारी कर्मचारी (MTS) के 05 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 03 पद और अधीक्षक (भंडार) का 01 पद रिक्त है, जिन पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
10वीं पास करें आवेदन
- मीटर: उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं पास) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- एलडीसी (Lower Division Clerk): उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए।
- अधीक्षक (भंडार): उम्मीदवार का 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है, साथ ही सामग्री प्रबंधन में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम किया हो और स्टोर कीपिंग या लेखांकन में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
कैसे होगा चयन
चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद एलडीसी पद के लिए कौशल परीक्षण लिया जाएगा, जो केवल योग्यता (क्वालिफाइंग) प्रकृति का होगा। लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, फिर चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
- बहुकार्य कर्मचारी (एमटीएस) को वेतन स्तर-1 के अनुसार 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
- लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) को लेवल-2 के अंतर्गत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
- अधीक्षक (भंडार) को स्तर-4 के अनुसार 25,500 रुपये से 81,000 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा।