{"_id":"5eb673f78ebc3e9030600452","slug":"cpcb-recruitment-2020-for-48-scientist-junior-laboratory-assistant-other-jobs-know-detail-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बंपर पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां, 25 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यहां बंपर पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरियां, 25 मई तक करें आवेदन
Sat, 09 May 2020 02:44 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 09 May 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीपीसीबी भारत सरकार के जयवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आता है और यहां साइंटिस्ट बी से लेकर जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट और सीनियर टेक्नीशियन तक कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
cpcb.nic.in
सीपीसीबी में साइंटिस्ट 'बी' के लिए 13 भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। इसी तरह से जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट पद के लिए दो भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा तीस साल रखी गई है।
विज्ञापन
डाटा एंट्री ऑपरेटर (ग्रेड - II) पद के लिए दो भर्तियां निकली हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। सीनियर टेक्नीशियन पद के लिए 6 भर्तियां निकली हैं और अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है। इसी तरह से जूनियर लैब असिस्टेंट पद के लिए सात और लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) के लिए 13 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अटेंडेंट (एमटीएस) पद के लिए तीन भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विज्ञापन