फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Cochin shipyard Recruitment 2024: Jobs for 10th pass; Check eligibility, salary and more details here

Cochin shipyard Jobs 2024: कोचीन शिपयार्ड में 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, हर महीने मिलेगा इतना वेतन

Fri, 15 Nov 2024 01:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 15 Nov 2024 01:58 PM IST
सार

Cochin shipyard Bharti 2024: अच्छी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के लिए शिपिंग में नौकरी पाने का शानदार मौका है, क्योंकि इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Cochin shipyard Recruitment 2024: Jobs for 10th pass; Check eligibility, salary and more details here
Cochin Shipyard Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

Cochin Shipyard Recruitment 2024: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स शिपिंग एंड वाटरवेज के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्काफोल्डर (Scaffolder), सेमी स्किल्ड रीगर (Semi Skilled Rigger) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cochinshipyard.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 है।
विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 71 पदों को भरना है, जिसमें स्काफोल्डर के लिए 1 पद और सेमी स्किल्ड के लिए 50 पद शामिल है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट में मिले अंकों के आधार पर होगा।
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
स्काफोल्डर पद के लिए आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं सेमी स्किल्ड रिग्गर के पद पर चौथी पास उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं।
 
कोचीन शिपयार्ड की इस भर्ती में शामिल होने के लिए  उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को पहले साल 22100 रुपये, दूसरे साल 22800 रुपये, तीसरे साल 23400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा प्रति महीने काम के अतिरिक्त घंटों के हिसाब के कंपनसेशन भी मिलेगा।


आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed