UPSC Exam 2022: पांच जून को होगा सिविल सर्विसेस का प्रीलिम्स एग्जाम, जान लीजिए परीक्षा क्रैक करने के सबसे आसान तरीके
UPSC 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके लिए प्रीलिम्स एग्जाम पांच जून 2022 को आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की 2022 भर्ती के लिए प्रीलिम्स की तारीख का ऐलान हो चुका है। प्रीलिम्स देश भर में पांच जून 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग चार महीने का ही समय बचा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे इस परीक्षा के लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दें। यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है यही वजह है कि इसे पास करने के लिए अभ्यर्थियों को स्ट्रैटजी के साथ तैयारी करनी होती है। इसलिए इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई हैं जिनकी मदद से आप भी अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तोअपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वालेकरेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद लेसकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
तैयारी के समय इन बिंदुओं का रखें ध्यान:
सबसे पहले उम्मीदवारों को सिलेबस और पैटर्न समझकर करेंट अफेयर्स के लिए न्यूज़ पेपर पढ़ना चाहिए। छात्र इसके लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स क्लास को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
इसके अलावा जरूरी व महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल ही खरीदें व पढ़ें। लेटेस्ट सिलेबस की एक कॉपी स्वयं के पास जरूर रखें और अनुभवी शिक्षकों के नोट्स या खुद के बनाए नोट्स सेही रिवीजन करें। और स्वयं को समसामयिक घटनाओं से अपडेट रखें।
प्री व मेंस की तैयारी में पूछें जाने वाले विषयों को समान समय दें। यानी प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी एक से दो महीने तक साथ-साथ करें। मुश्किल सब्जेक्ट को पूरा करें और नोट्सबनाएं। अंत में कठिन लगने वाले सवालों का अभ्यास अवश्य करें।
प्रीलिम्स के नजदीक आते ही पूरा ध्यान इसी में लगाएं। इसका सिलेबस कम से कम तीन बार रिवाइज कर लें। पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस जीएस और सीसैट दोनों के लिए हीअहम है। रिजल्ट ओरिएंटेड आंसर्स देने के लिए कम से कम 100 से 120 पेपर्स सॉल्व करने चाहिए।
यूपीएससी सिविल सर्विसेज का प्री एग्जाम क्रैक करने के बाद उम्मीदवारों को मेंस के सिलेबस पर पूरा ध्यान देना होगा। इसके सिलेबस को पूरा करना होगा और रिविजन पर फोकसकरना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी राइटिंग स्किल्स को भी तेज करना होगा क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मेंस में सफलता राइटिंग स्किल्स पर ही निर्भर करती है।
ये भी पढ़ें
आईएएस सैलरी
आईएएस एग्जाम पैटर्न
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहलीबार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंतकोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप safalta app डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।