{"_id":"63ef5308b03d581de806767e","slug":"cisf-recruitment-2023-last-date-soon-know-how-to-apply-online-at-cisfrectt-in-2023-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISF Recruitment 2023: सीआईएसएफ में भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 10वीं पास करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CISF Recruitment 2023: सीआईएसएफ में भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 10वीं पास करें आवेदन
Fri, 17 Feb 2023 03:42 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:42 PM IST
सार
CISF Recruitment 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में भर्ती के आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर लें।
विज्ञापन
सीआईेएसएफ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
CISF Recruitment 2023 Last Date Soon: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। 21 जनवरी 2023 से इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। लिहाजा उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
सीआईएसएफ की इस भर्ती के तहत कॉन्स्टेबल, ड्राइवर और ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के 451 पदों पर रिक्तियों को भरा जाना है। जिसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर 22 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CISF Educational Qualification शैक्षिक योग्यता
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चााहिए। इसके साथ ही उनके पास हैवी मोटर व्हीकल या ट्रांसपोर्ट व्हीकल या लाइट मोटर व्हीकल और मोटर साइकिल ड्राइविंग का तीन साल का अनुभव होना चाहिए।इनके अतिरिक्त, पुरुष उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों की हाईट 155 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए।
CISF Age Limit आयु-सीमा
सीआईएसएफ के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।Application Fee आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, आदि के उम्मीदवारों और सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।CISF Salary इतना मिलेगा वेतन
सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल 03, पे स्केल 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।CISF Recruitment ऐसे करना होगा आवेदन
- सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर जाएं।
- लॉग इन पेज पर क्लिक करें।
- अब "नया रजिस्ट्रेशन" बटन पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी दर्ज करें।
- अब 'फाइनल सबमिट' बटन पर क्लिक करें।