फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Chief Minister’s approval for the recruitment of 1500 additional posts of CHO

राजस्थान : सीएचओ के 1,500 अतिरिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी

Mon, 19 Oct 2020 02:23 PM IST
PTI Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 19 Oct 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister’s approval for the recruitment of 1500 additional posts of CHO
एएचएम - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के 6,310 पदों पर प्रक्रियाधीन भर्ती प्रक्रिया में 1,500 अतिरिक्त पद जोड़ने का निर्णय किया है। अब सीएचओ के कुल 7,810 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए एनएचएम के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के सभी जिलों में चिकित्सा व स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए सीएचओ के 6,310 पदों पर संविदा आधार पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में 1,500 अतिरिक्त पद शामिल कर अब सीएचओ के कुल 7,810 संविदा पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यहां निकली हैं भर्तियां, 23 अक्तूबर को है डायरेक्ट इंटरव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बयान के अनुसार इसमें से सीएचओ के 2,310 संविदा पद वर्ष 2019-20 के लिए स्वीकृत थे, जिन पर भर्ती के लिए प्रक्रिया विज्ञप्ति जारी होने के बाद स्थगित कर दी गई थी। वर्ष 2020-21 के दौरान सीएचओ के 5,500 पद और स्वीकृत किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के अवसर, दस हजार पदों के लिए शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत अभियान के तहत राजस्थान में वर्ष 2022 तक उप-स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को 'हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर' के रूप में क्रियाशील किये जाने का लक्ष्य है। उक्त संविदा कार्मिकों को एनएचएम के परियोजना परिपालन योजना (पीआईपी) के प्रावधानों के तहत मानदेय व प्रोत्साहन राशि देय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed