{"_id":"63abe204a798f627b33cd37d","slug":"chhattisgarh-psc-released-civil-judge-prelims-exam-2022-schedule-download-it-psc-cg-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC Civil Judge Prelims Schedule: छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CGPSC Civil Judge Prelims Schedule: छत्तीसगढ़ सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
Wed, 28 Dec 2022 11:58 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:58 AM IST
सार
CGPSC Civil Judge Prelims: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा-2022 की डेट जारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CGPSC Civil Judge Prelims: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा-2022 की डेट जारी की है। इस संबंध में आयोग ने एक शॉर्ट नोटिस भी जारी किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 26 फरवरी 2022 (रविवार) को सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्हें सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2022 में शामिल होना है, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से CGPSC सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2022 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे तक बिलासपुर, दुर्ग (भिलाई) और रायपुर सहित तीन जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। हर प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा।
विज्ञापन
सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा -2022 के लिए योग्य उम्मीदवार परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग लिंक अपलोड करेगा और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट -psc.cg.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लिंक - 'एग्जाम शेड्यूल-सिविल जज एग्जाम-2022' पर क्लिक करें।
- अब आपको सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स एडमिट कार्ड शेड्यूल 2023 अपडेट की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
- सीजीपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स एडमिट कार्ड शेड्यूल 2023 अपडेट डाउनलोड करें और अपने भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।