{"_id":"61e2fe3ed9ff1855436816c4","slug":"chhattisgarh-government-will-set-up-an-employment-mission-to-create-around-15-lakh-job-opportunities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission Employment : छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी रोजगार मिशन, 15 लाख नौकरियां सृजित करने की तैयारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mission Employment : छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी रोजगार मिशन, 15 लाख नौकरियां सृजित करने की तैयारी
Sat, 15 Jan 2022 10:33 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:33 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले इस मिशन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन उपाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। वहीं, प्रधान सचिव आलोक शुक्ला सीईओ के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने एक रोजगार मिशन का गठन करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य राज्य में 15 लाख नौकरियों का निर्माण करना होगा। इसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस मिशन के अंतर्गत उच्च संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम और एनआईटी में भी गुणवत्ता को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले इस मिशन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन उपाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। वहीं, प्रधान सचिव आलोक शुक्ला सीईओ के रूप में काम करेंगे। इनके अलावा राज्य लघु राज्य के लघु वनोपज संघ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी इसके सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इस मिशन के माध्यम से राज्य में आने वाले पांच वर्ष में 12 से 15 लाख नौकरियों का सृजन का किया जाएगा। एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि बीते तीन सालों में राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे लोगों की आय और जीवन स्तर में सुधार आया है।
विज्ञापन