फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Chandigarh Teacher Recruitment 2023 know how to Apply online at chdeducation.gov.in

Teacher Recruitment 2023: जूनियर बेसिक टीचर्स के करीब 300 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 04:36 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 16 Aug 2023 04:36 PM IST
सार

Chandigarh Teacher Recruitment: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Chandigarh Teacher Recruitment 2023 know how to Apply online at chdeducation.gov.in
जॉब्स - फोटो : Social Media

विस्तार

Chandigarh Teacher Recruitment: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

जूनियर बेसिक टीचर्स भर्ती अभियान का लक्ष्य शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ में कुल 293 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

अनारक्षित और अन्य श्रेणियों के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष और एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त कम से कम 02 वर्ष की अवधि का प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.ई.आई.एड.) होना चाहिए। कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।

  • जूनियर बेसिक शिक्षक आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed