Chandigarh Police Recruitment 2024: चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Chandigarh Police Recruitment 2024: चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल के करीब डेढ़ सौ पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Chandigarh Police Constable Recruitment 2024: चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) (आईटी) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 23 जनवरी 204 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2024 तक है।
Chandigarh Police Constable रिक्तियों का विवरण
चंडीगढ़ पुलिस विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक साइबर सिक्योरिटी, डाटा माइनिंग, नेटवर्क मैनेजमेंट, डाटा एनालिटिक्स, वायरलेस एंड टेलीकम्यूनिकेशंस, वेबसाइट ऐडमिनिस्ट्रेशन, वेबसाइट ऐडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर / डिजिटल फोरेंसिक एनालिसिस, डाटाबेस ऐडमिनिस्ट्रेशन, आइटी सपोर्ट, साइबर क्राइम, सिस्टम ऐमिनिस्ट्रेशन, प्रोग्रामिंग / कोडिंग, ओएसआइएनटी एनालिसिस के लिए कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव - आइटी) कुल 144 पदों पर भर्ती की जानी है।
कैटेरीवाइज रिक्तियां
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) (आईटी) के कुल 144 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या यहां देख सकते हैं।
-
सामान्य: 65 पद
-
एससी: 27 पद
-
ओबीसी: 39 पद
-
ईडब्ल्यूएस: 13 पद
Chandigarh Police Constable आवेदन शुल्क
चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
Chandigarh Police आयु सीमा
चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।