फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Recruitment 2022 for the post of Parivahan Adhikari and Other Posts know how to apply sarkari naukri

CGPSC Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ पीएससी में परिवहन अधिकारी के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन?

Tue, 12 Apr 2022 10:33 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 10:33 AM IST
सार

CGPSC Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
CGPSC Recruitment 2022 for the post of Parivahan Adhikari and Other Posts know how to apply sarkari naukri
CGPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

CGPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित  की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर कर सकेंगे।

विज्ञापन

CGPSC Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ पीएससी की ओर से परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया का आयोजन 15 अपैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CGPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

  • सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री। वहीं, अधिसूचना में बताए गए अतिरिक्त पात्रता के साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
  • परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और डिप्लोमा। या फिर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।

 

विज्ञापन

CGPSC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

CGPSC Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे अपना आवेदन?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 20 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार 14 मई के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed