फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Recruitment 2021 Chhattisgarh public service commission released notification for recruitment on 171 posts, application process starts on 1 december 2021, know full detail here  

CGPSC Recruitment 2021 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 171 पदों पर निकली है भर्ती,  यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sat, 27 Nov 2021 05:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 05:19 PM IST
सार

CGPSC Recruitment 2021 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की तरफ से राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 171 पदों पर भर्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
 

विज्ञापन
CGPSC Recruitment 2021 Chhattisgarh public service commission released notification for recruitment on 171 posts, application process starts on 1 december 2021, know full detail here  
CGPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा के 171 विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। यह  भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।  जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन माध्यम से 1 दिसंबर 2021 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन की आखिरी तारीख और चयन प्रक्रिया
सीजीपीएससी द्वारा जारी की गई 171 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। आयोग द्वारा आरक्षित श्रेणियों के 300 रुपये और गैर आरक्षित श्रेणी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 
विज्ञापन


परीक्षा की तारीख
इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर अनिवार्य होंगे। इन दोनों में बहु विकलपीय सवाल पूछे जाएंगे। गलत जवाब देने पर नकारात्मक अंकन का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता
सीजीपीएससी द्वारा जारी की गई 171 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उनकी उम्र 1 जनवरी 2021 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी दिशा निर्देशों के तहत आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

सीजीपीएससी 2021 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2. ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
3.  इसके बाद राज्य सेवा परीक्षा 2021 पर क्लिक करें।
4. अपनी जानकारियों को भरकर, उसे दर्ज करें।
5. अपनी फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
7. अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed