{"_id":"5dd76d568ebc3e54ee798876","slug":"cgpeb-cg-vyapam-sedt19-teacher-vacancy-exam-result-2019-out-check-and-download","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Vyapam: शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CG Vyapam: शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक
Fri, 22 Nov 2019 10:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGPEB - Chhattishgarh Professional Examination Board) / व्यापम ने छत्तीसगढ़ व्यापम एसईडीटी19 (CG Vyapam SEDT19) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये परिणाम अपलोड किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों (पीई, इंग्लिश, बायोलॉजी, मैथ्स, कृषि) के पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जारी हुए हैं। ये परीक्षा 25 अगस्त 2019 को दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक विभिन्न छत्तीसगढ़ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा हम इस खबर में भी आपको परिणाम देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। ये लिंक आपको खबर में आगे मिलेगी। ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक भी आगे दी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: रेलवे से लेकर पुलिस तक, इन बड़े विभागों में है सरकारी नौकरी का मौका
विज्ञापन
कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां
- ये भर्तियां दो श्रेणियों में की जा रही हैं - ई और टी श्रेणी।
- ई श्रेणी में फिजिकल एजुकेशन के लिए - 445 पद
- इंग्लिश के लिए - 1,000 पद
- जूलॉजी के लिए - 500 पद
- मैथ्स के लिए - 500 पद
- कृषि के लिए - 100 पद
- ई श्रेणी में कुल पद - 2,545
- टी श्रेणी में फिलिजकल एजुकेशन के लिए - 300 पद
- इंग्लिश के लिए - 1,000 पद
- जूलॉजी के लिए - 500 पद
- मैथ्स के लिए - 500 पद
- कृषि के लिए - 96 पद
- ई श्रेणी में कुल पद - 2,896
इस परीक्षा के लिए मॉडल आंसर-की 25 सितंबर 2019 को जारी की गई थी। इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम रूप से आंसर-की बनी और फिर परिणाम जारी किया गया है।
बता दें कि सीजीपीईबी शिक्षकों और प्रोफेसर्स की भर्ती के लिए इस जल्द ही मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव चलाने जा रहा है। बोर्ड ने बताया है कि इसके जरिए कुल 14,577 खाली पदों को भरा जाएगा।
CGPEB CG Vyapam SEDT19 रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
CGPEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।