{"_id":"61c715668e6b394d3325376d","slug":"cg-vyapam-saa-admit-card-2021-22-sarkari-naukri-for-senior-auditor-assistant-auditor-posts-released-at-cgvyapam-cgstate-gov-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Vyapam SAA Admit Card 2021-22: सीजी व्यापम ने जारी किए एसएए व एए के प्रवेश पत्र,जानें डाउनलोड का तरीका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
CG Vyapam SAA Admit Card 2021-22: सीजी व्यापम ने जारी किए एसएए व एए के प्रवेश पत्र,जानें डाउनलोड का तरीका
Sat, 25 Dec 2021 06:28 PM IST
राहुल मानव
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: राहुल मानव
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने एसएए व एए की 2 जनवरी,2022 को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in में जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
cg vyapam
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) कार्यालय ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक(एसएए), सहायक लेखा परीक्षक (एए) के पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इन पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.cgstate.gov.in में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वरिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक के कुल 65 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के तहत चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें अभ्यर्थियों की आधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 5 से 22 नवंबर,2021 के दौरान कार्यालय ने आवेदन पत्र मांगें थे। इसमें आवेदन करने के लिए आर्ट्स व कॉमर्स में स्नातक डिग्री होने चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 से 1,51,100 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों की परीक्षा 2 जनवरी,2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर लॉगिन पेज पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का विवरण देकर अपने सीजी व्यापम वरिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए छात्र अच्छी तरह से अभ्यास करें। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लगातार अपडेट लेते रहें। अभ्यर्थी पिछले वर्षों के परीक्षा से जुड़े सैंपल पेपर्स का विवरण भी जान सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में अपने प्रवेश पत्र को ले जाना बिल्कुल भी न भूलें। इन प्रवेश पत्रों के साथ अपने पहचान पत्र भी लेकर जाएं और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
CG Vyapam SAA Admit Card 2021-22 को ऐसे डाउनलोड करें
- होमपेज पर वरिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक के लिंक पर क्लिक करें।
- इसे क्लिक करते हुए लॉगिन पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपनी अपनी पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि, सुरक्षा कोड को दर्ज करें।
- जानकारियों को दर्ज करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीजी व्यापम एसएए प्रवेश पत्र 2021-22 को डाउनलोड करें।
- अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।