फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Fire Department Recruitment 2025 for 295 posts; Apply from 1 July at cghgcd.gov.in

CG Vyapam Recruitment 2025: अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

Tue, 17 Jun 2025 04:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 04:29 PM IST
सार

CG Fire Department Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, ऑपरेटर, फायर मैन आदि के पद शामिल हैं। 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। 
 

विज्ञापन
CG Vyapam Fire Department Recruitment 2025 for 295 posts; Apply from 1 July at cghgcd.gov.in
Fire Department Jobs - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CGHGCD Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने 295 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से आरंभ होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक अपना फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन cghgcd.gov.in. वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत अग्निशमन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के पदों को शामिल किया गया है, जैसे स्टेशन ऑफिसर, वाहन चालक, ऑपरेटर, फायर मैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक आदि।

विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

कुल 295 पदों को इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भरा जाएगा। इनमें:

  • स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) – 21 पद
  • वाहन चालक – 14 पद
  • वाहन चालक सह ऑपरेटर – 86 पद
  • फायर मैन – 117 पद
  • स्टोर कीपर – 32 पद
  • मैकेनिक – 2 पद
  • वॉचरूम ऑपरेटर – 19 पद
  • वायरलेस ऑपरेटर (संविदा आधारित) – 4 पद

शैक्षणिक योग्यता

पद के अनुसार शैक्षिक और तकनीकी योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं:

  • स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी या बीई अग्निशमन विषय में।
  • वाहन चालक और वाहन चालक सह ऑपरेटर: 12वीं पास एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक।
  • फायर मैन: 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
  • स्टोर कीपर: 12वीं पास।
  • मैकेनिक: 12वीं पास और आईटीआई से डीजल मैकेनिक ट्रेड में डिप्लोमा।
  • वॉचरूम ऑपरेटर: 12वीं पास और प्रशिक्षित नगर सैनिक।
  • वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 12वीं पास, साथ में वायरलेस ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त नगर सैनिक।


आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा अनिवार्य

इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) भी अनिवार्य होगी। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इस चरण में सफल होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed