फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Forest Guard Admit Card 2021 chhattisgarh punlic service commission released admit card for the written examination of Combined Forest Service Exam, download it from psc.cg.gov.in

CG Forest Guard Admit Card 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया संयुक्त वन सेवा लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 29 Nov 2021 06:07 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Nov 2021 06:07 PM IST
सार

CG Forest Guard Admit Card 2021: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा संयुक्त वन सेवा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5  दिसंबर 2021 को दो पाली में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10.30 से लेकर 12.30 और दोपहर 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन
CG Forest Guard Admit Card 2021 chhattisgarh punlic service commission released admit card for the written examination of Combined Forest Service Exam, download it from psc.cg.gov.in
CG Forest Guard Admit Card 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने संयुक्त वन सेवा लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

विज्ञापन


क्या है परीक्षा की तारीख?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा संयुक्त वन सेवा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5  दिसंबर 2021 को किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड रहने के कारण प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन आईडी और जन्मतिथि का प्रयोग कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या होगा परीक्षा का समय?
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा संयुक्त वन सेवा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5  दिसंबर 2021 को दो पाली में किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10.30 से लेकर 12.30 और दोपहर 2 बजे से लेकर 4.30 बजे तक निर्धारित है। पहले पाली में पेपर 1 की परीक्षा होगी। इसमे उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, भाषा (हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी) के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरी पाली में पेपर 2 में विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, कृषि और वानिकी के प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा संयुक्त वन सेवा लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर टाईटल के सेक्शन में जाएं। 
3. यहां दिखाई दे रहे CLICK HERE TO VIEW/PRINT ONLINE ADMIT CARD OF CG FOREST SERVICE (COMBINED) EXAMINATION-2020 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed