फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Central Railway Recruitment 2020: Apply for 48 paramedical staff vacancies

Central Railway Recruitment 2020: 48 पदों पर निकली हैं भर्तियां, 2 सितंबर तक करें आवेदन

Sat, 29 Aug 2020 04:31 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 29 Aug 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Central Railway Recruitment 2020: Apply for 48 paramedical staff vacancies
ट्रेन - फोटो : PTI

Central Railway Recruitment 2020: सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी हर हाल में दो सितंबर से पहले अपना आवेदन कर दें। इन रिक्तियों के लिए चार से दस सितंबर के बीच साक्षात्कार होंगे। यहां स्टाफ नर्स, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन 48 रिक्तियां निकली हैं। ये सारी रिक्तियां कॉन्ट्रेक्ट पर हैं और भुसावल डिविजन के लिए निकली हैं।

विज्ञापन


कुल पद: 48

सेंट्रल रेलवे में निकली इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट व्हाट्सएप वीडियो कॉल या स्काइप कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए किया जाएगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार से दस सितंबर के बीच होगा। इन 48 पदों में 26 पद स्टाफ नर्स के हैं। जिनके लिए    बीएससी नर्सिंग या नर्स या मिडवाइफ में तीन साल का कोर्स मांगा गया है। इसी तरह से  फॉर्मासिस्ट पद के लिए तीन रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें फॉर्मेसी में डिप्लोमा मांगा गया है।
विज्ञापन


 

लैब टेक्नीशियन पद के लिए दस रिक्तियां निकाली गई हैं। जिनमें बायोकेमिस्ट्री/माइक्रो बायोलॉजी/लाइफ साइंस/बीएससी एवं बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा आदि मांगा गया है।  एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नौ रिक्तियां है, जिन के लिए  फिजिक्स व केमिस्ट्री विषय में बारहवीं पास व रेडियोग्राफी/एक्स-रे टेक्नीशियन/रेडियोडायग्नोसिस टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा मांगा गया है।

इन रिक्तियों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी persbrbsl@gmail.com पर अपना आवेदन पत्र ईमेल कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन से पहले विस्तार से अधिसूचना जरूर पढ़ें।

अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed