फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Central Coalfields Limited Jr. Data Entry Operator CCL Recruitment know how to apply at centralcoalfields.in

CCL Recruitment 2023: सेंट्रल कोलफील्ड्स में करीब 300 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास होना जरूरी

Sat, 02 Dec 2023 04:58 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 02 Dec 2023 04:58 PM IST
सार

Central Coalfields Limited Jr.Data Entry Operator Recruitment : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Central Coalfields Limited  Jr. Data Entry Operator CCL Recruitment know how to apply at centralcoalfields.in
CCL Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Central Coalfields Limited Recruitment 2023: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2023 तक है। सीसीएल भर्ती आवेदन और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन मोड पर आधारित है।

विज्ञापन

CCL Vacancy आयु सीमा

सीसीएल में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

CCL Vacancy शैक्षणिक योग्यता

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।

विज्ञापन

CCL Jr. Data Entry Operator चयन प्रक्रिया

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाईपिंग टेस्ट, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में होगी तैनाती

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मगध-संघमित्रा, अमरपाली-चंद्रगुप्त, ढोरी हजारीबाग, एन.के और राजहरा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।

CCL Recruitment वेतन

सीसीएल में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर (ट्रेनी) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 31,853 रुपये से 45,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed