{"_id":"619783483cbbe9248372e44a","slug":"central-bank-of-india-recruitment-notifocation-released-for-recruitment-on-115-post-of-special-officer-candidates-know-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central Bank of India Recruitment: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Central Bank of India Recruitment: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Fri, 19 Nov 2021 04:28 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:28 PM IST
सार
Central Bank of India Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होंगी। परीक्षा के लिए पत्र को कुछ दिनों पहले 11 जनवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Central Bank of India Recruitment
- फोटो : Social Media
विस्तार
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और अवसर की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) के आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीख
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की शुरूआत 23 नवंबर 2021 से की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार इस तारीख से अपना पंजीयन कर सकते हैं और आवेदन पत्र को भर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2021 को रख गई है। आखिरी समय में वेबसाइट ट्रैफिक ज्यादा होने से आवेदन पत्र भरने में समस्या आ सकती है, उम्मीदवार इससे पहले ही जाकर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होंगी। परीक्षा के लिए पत्र को कुछ दिनों पहले 11 जनवरी 2022 को जारी कर दिया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन की बात करें, तो उम्मीदवारों को 23 नवंबर 2021 से लेकर 17 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
पदों की संख्या
अर्थशास्त्री - 1
आयकर अधिकारी - 1
सूचना प्रौद्योगिकी- 1
डेटा वैज्ञानिक IV -1
क्रेडिट अधिकारी III- 10
डेटा इंजीनियर III - 11
आईटी सुरक्षा विश्लेषक III- 1
जोखिम प्रबंधक III - 5
तकनीकी अधिकारी (क्रेडिट) III - 5
वित्तीय विश्लेषक II- 20
सूचना प्रौद्योगिकी II - 15
कानून अधिकारी II - 20
जोखिम प्रबंधक II - 10
सुरक्षा II - 3
सुरक्षा मैं - 1
शैक्षणिक योग्यता
अर्थशास्त्री - अर्थशास्त्र/बैंकिंग/वाणिज्य/आर्थिक नीति/सार्वजनिक नीति में पीएचडी और 5 साल का अनुभव।
आयकर अधिकारी - चार्टर्ड एकाउंटेंट (अधिमानतः एक प्रयास में उत्तीर्ण) और 10 साल का अनुभव।
क्रेडिट ऑफिसर - क्रेडिट ऑफिसर के लिए सीए / सीएफए / एसीएमए 3 साल और उससे अधिक के अनुभव के साथ। या फिर एमबीए (फाइनेंस), एमबीए फाइनेंस मान्यता प्राप्त कॉलेज / संस्थान से 4 साल और उससे अधिक अवधि के साथ पूर्णकालिक नियमित पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए।
भर्ती और अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा औऱ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय-सीमा 60 मिनट की होगी। परीक्षा के प्रश्नों की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी, एसटी और आदिवासी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 175 और जीएसटी रखी गई है। अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखे गए हैं।