CCRUM Recruitment 2023: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद में कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
CCRUM Recruitment 2023: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार इ रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
CCRUM Recruitment 2023: केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरयूएम) ने अनुसंधान अधिकारी, हिंदी सहायक, अन्वेषक (सांख्यिकी) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिन के भीतर है। इस भर्ती का विज्ञापन नौ सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था।
CCRUM Recruitment रिक्तियों का विवरण
सीसीआरयूएम भर्ती अभियान का लक्ष्य 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 50 रिक्तियां अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) के पद के लिए हैं, 13 रिक्तियां अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) के पद के लिए हैं, 07 रिक्तियां अन्वेषक (सांख्यिकी) पद के लिए, 01 रिक्ति वरिष्ठ उत्पादन सहायक (उत्पादन और विपणन) के पद के लिए है, 02 रिक्तियां हिंदी सहायक के पद के लिए हैं, और एक पद प्रूफरीडर के लिए हैं।
CCRUM Recruitment आयु सीमा
अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) और अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) के पद के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।