CBSE Recruitment Result: सीबीएसई ने जारी किया अधीक्षक-जूनियर सहायक परीक्षा का परिणाम, तुरंत इस लिंक से देखें
CBSE Recruitment 2025 Result: सीबीएसई ने 20 अप्रैल को आयोजित अधीक्षक, जूनियर सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 212 पदों के लिए भर्ती अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अगला चरण विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Recruitment Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 20 अप्रैल को अधीक्षक और जूनियर सहायक की भर्ती के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार उक्त भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
20 अप्रैल 2025 को जूनियर असिस्टेंट की 70 और सुपरिटेंडेंट की 142, यानी कुल 212 रिक्तियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। OMR-आधारित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी।
20 अप्रैल को हुई थी परीक्षा
जूनियर असिस्टेंट, अधीक्षक पदों के लिए सीबीएई भर्ती परीक्षा तिथि 20 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी। कनिष्ठ सहायक (समूह-सी) के लिए परीक्षा सूबह की पाली में और अधीक्षक (समूह-बी) के लिए दोपहर की पाली में आयोजित की गई। बोर्ड ने आज, 10 मई 2025 को इस भर्ती परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है।
आधिकारिक परिणाम नोटिस में लिखा है, "बोर्ड द्वारा 20 अप्रैल 2025 को आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के स्कोर और टियर-2 परीक्षा/कौशल परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति अभ्यर्थियों के आवेदन लॉग-इन में प्रदर्शित की गई है।"
नोटिस में आगे लिखा है, "अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in. पर जाएं।"
CBSE Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया
- सीबीएसई सुपरिंटेंडेंट टियर-1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की ओएमआर आधारित परीक्षा थी, जिसमें कुल 450 अंकों के लिए 150 एमसीक्यू प्रकार पूछे गए। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे की थी।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए गए और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा गया। टियर 1 परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी था।
- टियर-1/टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति का है और अंतिम मेरिट सूची के लिए कोई अंक नहीं गिना जाएगा।