फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE Board Superintendent and Junior Assistant result out for 212 Post, check here

CBSE Recruitment Result: सीबीएसई अधीक्षक-जूनियर सहायक पदों के लिए अगला चरण कौशल परीक्षण, यहां जानें विस्तार से

Sun, 11 May 2025 12:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 11 May 2025 12:31 PM IST
सार

CBSE Superintendent and JA Result: सीबीएसई ने अधीक्षक और जूनियर सहायक पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब, सफल उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
CBSE Board Superintendent and Junior Assistant result out for 212 Post, check here
CBSE Superintendent And JA Result - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CBSE Superintendent and JA Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा अधीक्षक और जूनियर सहायक पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब, सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षण उम्मीदवारों की कंप्यूटर कौशल और अन्य आवश्यक क्षमताओं को परखने के लिए आयोजित किया जाएगा। नीचे विस्तार से आप जान सकते हैं।  

विज्ञापन


यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 212 पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 142 पद अधीक्षक और 70 पद जूनियर सहायक के लिए थे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR आधारित आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

वेतनमान की बात करें तो जूनियर सहायक को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये (लेवल-2) और अधीक्षक को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये (लेवल-6) वेतनमान के तहत रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की प्रक्रिया

सीबीएसई द्वारा जारी किए गए परिणाम के बाद अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। भर्ती प्रक्रिया में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  • जूनियर सहायक (Junior Assistant) के लिए परीक्षा में परिणाम में पास हुए उम्मीदवारों को अब टाइपिंग स्किल टेस्ट (Typing Test) के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में उम्मीदवारों को अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करनी होगी। यह टेस्ट कंप्यूटर पर होगा और इसमें पास होना अनिवार्य है।
  • अधीक्षक (Superintendent) के लिए उम्मीदवारों को अब टियर-2 परीक्षा, यानी वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Paper) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में पत्र लेखन, निबंध और अन्य प्रशासनिक क्षमताओं की जांच की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है, जैसा कि भर्ती अधिसूचना में उल्लेखित है।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) दोनों ही पदों के लिए अंतिम चरण में शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव पत्र (यदि मांगा गया हो) आदि की मूल प्रतियां जांची जाएंगी।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट सभी चरणों के बाद उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed