CBSE Recruitment 2025: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ने ग्रुप ए, बी और सी के तहत 124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानें अंतिम तिथि और प्रक्रिया...
विस्तार
बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 दिसबंर कर दिया है। जोकि पहले 22 दिसंबर 2025 तय की गई थी। इस फैसले से उन उम्मीदवारों को राहत मिली है। जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। सीबीएसई ने कुल 124 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय सेवाओं से जुड़े कई पद शामिल हैं।
कौन-कौन से पद हैं शामिल
सीबीएसई भर्ती 2025 के तहत विभिन्न ग्रुप्स में पद उपलब्ध हैं। ये सभी पद सीबीएसई के प्रशासनिक कार्य, अकादमिक सपोर्ट, फाइनेंस और कोऑर्डिनेशन से जुड़े हैं।
ग्रुप ए: असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स/ट्रेनिंग/स्किल एजुकेशन), अकाउंट्स ऑफिसर।
ग्रुप बी: सुपरिंटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर।
ग्रुप सी: जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट।
ये भी पढ़े: CBSE DRQ 2026 Vacancy: सीबीएसई में ग्रुप-ए, बी और सी के 124 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
चयन प्रक्रिया
सीबीएसई भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। टियर-1 और टियर-2। टियर- 1में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य जागरूक, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और पद से संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न होंगे। टियर-2 स्किल टेस्ट आधारित होगा। इसमें सुपरिंटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट या कंप्यूटर स्किल परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, फिर दस्तावेज सत्यापन होगा।
कितने पदों पर कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती में प्रक्रिया में उम्मीदवार एक से अधिक पदों पर आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते प्रत्येक पद के लिए फार्म अलग-अलग होना चाहिए। टियर-1 परीक्षा के अंक सभी आवेदित पदों के लिए मान्य होंगे।
ये भी पढ़े: Himachal: प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में अस्थायी शिक्षक होंगे भर्ती, प्रस्ताव बनाने में जुटा शिक्षा विभाग
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।