फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE Exam 2021: In the first term exam, board students will get the not-attempted option in the OMR sheet, know when this option will be used-safalta

CBSE Exam 2021: फर्स्ट टर्म एग्जाम में बोर्ड छात्रों को ओएमआर शीट में मिलेगा नॉट अटेंप्टेड विकल्प, जानें इस विकल्प का कब होगा इस्तेमाल

Sat, 13 Nov 2021 09:01 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 13 Nov 2021 09:01 AM IST
सार

CBSE के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के इस साल बोर्ड परीक्षा से पहले फर्स्ट टर्म एग्जाम करवाए जा रहे हैं। इस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र भी जारी होने लगे हैं। 
 

विज्ञापन
CBSE Exam 2021: In the first term exam, board students will get the not-attempted option in the OMR sheet, know when this option will be used-safalta
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : Social media

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम बोर्ड परीक्षा से पहले फर्स्ट टर्म एग्जाम की शुरुआत की जा रही है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी जारी होने लगे हैं। कोरोना महामारी के कारण परीक्षा की प्रक्रिया में हुए इस परिवर्तन के बाद  सीबीएससी स्टूडेंट्स को एक और सुविधा भी दी जाएगी। प्रथम चरण की इस परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से 5 जुलाई 2021 को एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें इस बात की जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। बोर्ड एग्जाम की फर्स्ट टर्म परीक्षा के लिए 18 अक्टूबर को डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को धार देने के लिए अभी SAFALTA SCHOOL की फ्री क्लासेस की भी मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

ये सुविधा हुई है शामिल

बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली आन्सर बुकलेट में उत्तर देने के लिए 4 विकल्प तो होंगे ही, इसके अलावा प्रत्येक 4 वैकल्पिक उत्तरों के बाद प्रत्येक प्रश्न के सामने एक वृत्त और एक बॉक्स भी मौजूद होगा जहां बॉक्स का प्रयोग दिए गए आन्सर को बदलने के लिए किया जाएगा, वहीं पांचवें वृत का प्रयोग छात्रों द्वारा इस बात की पुष्टि करने के लिए करना होगा कि स्टूडेंट्स को इस प्रश्न का उत्तर नहीं आता है। इसलिए इस नॉट अटेंप्टेड वृत को भरना होगा। ऐसा न करने पर उस सवाल को अमान्य घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा से पहले स्कूल छात्रों को इस सैंपल शीट को भरने व जवाब देने का अभ्यास कराएंगे। इसके लिए बोर्ड द्वार सभी स्कूल प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है।    

विज्ञापन

 एग्जाम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

·         यह परीक्षा 90 मिनट की होगी। 
·         परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
·         एग्जाम के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा। 
·         यह एग्जाम केवल क्वालिफ़ाइंग नेचर का होगा, इसके लिए कोई अतिरिक्त रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। 

सरकारी नौकरी की करें घर बैठे तैयारी 

अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता ऐप  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी  सफलता ऐप  डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed