फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBI Safai Karamchari Recruitment 2023 window re-opens; apply to 484 posts from June 21

Safai Karamchari Bharti: बैंक में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए फिर खुलेगी पंजीकरण विंडो, 21 जून से करें आवेदन

Tue, 18 Jun 2024 05:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 05:20 PM IST
सार

CBI Safai Karamchari Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू करने वाला है। पिछली अवधि के दौरान पंजीकरण से चूके उम्मीदवारों के पास शानदार मौका होगा।

विज्ञापन
CBI Safai Karamchari Recruitment 2023 window re-opens; apply to 484 posts from June 21
सफाई कर्मचारी सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

CBI Safai Karamchari Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) जल्द ही बैंक में सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोलने वाला है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पुनःपंजीकरण विंडो उपलब्ध होने पर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस दिन फिर से खुलेगी पंजीकरण विंडो

योग्य उम्मीदवार 21 से 27 जून, 2024 तक इस भर्ती के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कुल 484 पदों को भरना है। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती परीक्षा संभवतः जुलाई/अगस्त, 2024 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 तक 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/एसएससी उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को देय आवेदन शुल्क 850 रुपये (जीएसटी सहित) है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये (जीएसटी सहित) है।

यहां करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।
  • यहां आवेदन करने का लिंक खोजे और उसपर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद, फीस का भुगतान करना होगा और अंत में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed