फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Career Advice: Not every advice is useful, know whose advice give right direction to career; identify here

Career Advice: हर सलाह काम की नहीं होती, किसकी सलाह करियर को दे सकती है सही दिशा; जानें कैसे पहचानें

Fri, 25 Apr 2025 04:52 PM IST
शिवम गर्ग अमंथा इम्बर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
अमंथा इम्बर, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 25 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

Tips For Success: यदि आप अभी भी पुराने ढर्रे से काम कर रहे हैं, तो आपको बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी के साथ अलग-अलग भूमिकाएं और नेतृत्व शैली आजमाने का प्रयास करें, ताकि यह पता लगा सकें कि कौन-सी भूमिका आपके लिए उपयुक्त है।

विज्ञापन
Career Advice: Not every advice is useful, know whose advice give right direction to career; identify here
Career Guidance - फोटो : freepik

विस्तार

Career Guidance: नौकरी या करियर से संबंधित बढ़िया सलाह आपके जीवन में काफी हद तक बदलाव ला सकती है। यह आपको पूरी तरह से नए रास्ते पर ले जा सकती है, आपको कोई नई भूमिका दिला सकती है या फिर आपको कोई बड़ा बदलाव करने के लिए प्रेरित कर सकती है। हालांकि, ऐसे लोगों की सलाह अधिक मायने रखती है, जिन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद खुद को काबिल बनाया हो। ऐसे में, यदि आप भी अपने करियर से जुड़ी किसी समस्या में उलझे हुए हैं, तो कुछ सुझाव हैं, जिनकी मदद से आपको अच्छी सलाह की पहचान करके सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

सही इंसान को पहचानें

दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, इसकी परवाह करने के बजाय उन लोगों की प्रतिक्रिया को गंभीरता से लें, जो बुद्धिमान व अनुभवी हैं और वास्तव में आपकी मदद करना चाहते हैं। इसलिए किसी इन्सान के फीडबैक पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय, उसके बारे में सोचने के लिए थोड़ा समय लें। खुद से पूछें कि क्या वह व्यक्ति आपके हित में सोचता है? क्या उसे उस विषय में अनुभव है, जिस पर उसने आपको सलाह दी है? अगर किसी भी सवाल का जवाब 'नहीं' है, तो आपको सलाह को गंभीरता से लेने के बारे में फिर से सोचना चाहिए।

विज्ञापन

नई-नई चीजें आजमाएं

यदि आप अभी भी पुराने ढर्रे से काम कर रहे हैं, तो आपको बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी के साथ अलग-अलग भूमिकाएं और नेतृत्व शैली आजमाने का प्रयास करें, ताकि यह पता लगा सकें कि कौन-सी भूमिका आपके लिए उपयुक्त है। साथ ही, रोजाना छोटे-छोटे प्रयास करें और कुछ अलग करने के लिए अपने काम के माहौल से बाहर निकलकर सोचें। आप ऐसे पांच लोगों की सूची भी बना सकते हैं, जो आपका सही मार्गदर्शन कर सकें।

खुद को भी परखें

यदि आप किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं, तो आपको साल में कम से कम दो बार खुद का आकलन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने के लिए स्वयं से यह सवाल पूछें कि आप जिस नौकरी में है, उसमें आप कैसे आगे बढ़ रहे हैं। यदि आप किसी नई कंपनी में जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह विचार करें कि आपको अपनी वर्तमान भूमिका और संगठन में सबसे पहले किस बात ने आकर्षित किया और सोचें कि क्या अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वास्तव में नौकरी छोड़ना जरूरी है।

नौकरी को उबाऊ न समझें

हर एक नौकरी में अच्छे और बुरे, दोनों पहलू होते हैं। आपको यह समझना होगा कि कोई भी नौकरी शत-प्रतिशत रोमांचक या चुनौतीपूर्ण नहीं होती है। इसलिए अपना काम अच्छी तरह से कीजिए। इससे आपको अतिरिक्त अवसर मिलते हैं और आप प्रबंधक को यह भी विश्वास दिला पाएंगे कि आपके भीतर बड़े कामों को करने की क्षमता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed