फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CAPF Recruitment 2023 know how to apply online at capf.gov.in

CAPF Recruitment 2023: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

Thu, 09 Feb 2023 03:05 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Feb 2023 03:05 PM IST
सार

CAPF Recruitment 2023: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 
 

विज्ञापन
CAPF Recruitment 2023 know how to apply online at capf.gov.in
CAPF Recruitment - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

CAPF Recruitment 2023: सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) ने भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट capf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

सीएपीएफ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 फरवरी 2023 से होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2023 तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए 297 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) के 185 पद, मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के 107 पद व सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड) के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एससएबी और असम राइफल्स में होगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

सीएपीएफ भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को DM/M.Ch/PG/MBBS और स्पेशिलिटी किया हुआ होना चाहिए।

आयु-सीमा

सीएपीएफ भर्ती 2023 के इस अभियान के तहत सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन कमांड) के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 50 वर्ष, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) के लिए 40 साल और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) पद के लिए 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस देना होगी। वहीं आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed