CTET 2021: क्या CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती में भी मिल सकता है हिस्सा लेने का मौका, जानें क्या है पूरी बात
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन CBSE द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय स्तर के सरकारी स्कूलों में नौकरी मिलती है।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का आयोजन इस बार 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक किया जाना है। हालांकि, CBSE ने उन अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा फिर से 17 जनवरी 2022 और 21 जनवरी को आयोजित करने का ऐलान किया है जो 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा में तकनीकी खामी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे। बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में या UPTET में शामिल होने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर मौजूद कई फ्री कोर्सेस और FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की मदद से भी इस बचे हुए समय में अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती में भी मिल सकता है मौका :
कई मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर की मानें तो CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में होने वाली शिक्षक भर्ती में भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले शिक्षकों के 69 हजार पदों पर आयोजित की गई भर्ती में UPTET के साथ CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने का मौका दिया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की राज्य में फिर से निकलने वाली शिक्षक भर्ती में भी UPTET के साथ CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।
CTET में सफल होना है काफी फायदेमंद :
CTET में सफल होना अभ्यर्थियों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही यूपी लेखपाल CTET/UPTET व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।